मुख्य ऋण रू. 5,00,000/- अधिकतम 60 किश्तों में।
शिक्षा ऋण रू. 2,00,000/- अधिकतम 40 किश्तों में।
आकस्मिक ऋण रू. 1,00,000/- अधिकतम 20 किश्तों में।
चिकित्सा ऋण रू. 40,000/- अधिकतम 15 किश्तों में।
त्यौहार ऋण रू. 15,000/- अधिकतम 10 किश्तों में।
सभी प्रकार के ऋणों पर 9 % (प्रतिशत) की दर से ब्याज देय होगा।
सम्मानीय सदस्यों का ऋण लेते समय यदि शेयर कम जमा हो तो उनके ऋण राशि से शेयर की राशि समायोजित कर ऋण प्रदान किया जायेगा।
मुख्य ऋण एवं आकस्मिक ऋण के 50 % बकाया का समायोजन कर ऋण प्रदान किया जायेगा।
मुख्य ऋण हेतु 2 माह एवं अन्य ऋण हेतु 1 माह की स्वतः सत्यापित पे-स्लिप अनिवार्य है।
मेडिकल ऋण हेतु डॉक्टर की चिकित्सा पर्ची/स्टीमेट अनिवार्य है।
वे सम्मानीय सदस्य जो ऋण के जमानतदार है, सेवानिवृत्ति/ स्वैछिक सदस्यता समाप्ति पर जब तक सम्पूर्ण ऋण भुगतान ना हो जाये या जमानत नही बदलते तब तक उनका समिति द्वारा कोई भी देय भुगतान नहीं किया जायेगा।